{"_id":"69c443def3acd5350c0f361c","slug":"bus-service-started-on-nuh-kotla-route-relief-to-dozens-of-villages-nuh-news-c-25-1-mwt1001-110813-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह-कोटला मार्ग पर बस सेवा शुरू, दर्जनों गांवों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह-कोटला मार्ग पर बस सेवा शुरू, दर्जनों गांवों को मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह से कोटला तक नई बस सेवा शुरू कर दी गई है, जो अब नियमित रूप से संचालित होगी। इस सेवा के शुरू होने से खेडला, बाई, मेवली सहित दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
नई बस सेवा के चलते अब यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। खासकर रोज़ाना नौकरी, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए आने-जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी राहत भरी साबित होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह सेवा न केवल सफर को आसान बनाएगी बल्कि समय और खर्च दोनों की बचत भी करेगी। हरियाणा रोडवेज के जीएम कुलदीप जांगड़ा का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए बस सेवा नूह से कोटला रुट पर शुरू की गई है। हमारी कोशिश है कि जिले के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराई जा सकें।
Trending Videos