सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Central Investigation Agency and Nuh District Police arrested a lawyer on charges of spying for ISI

नूंह में वकील गिरफ्तार: ISI के लिए जासूसी करने का आरोप, मेवात में इस साल तीसरी गिरफ्तारी, चौथी भी संभव

अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय जांच एजेंसी और नूंह जिला पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित जासूसी के आरोप में तावड़ू उपमंडल के गांव खरखड़ी निवासी वकील रिजवान पुत्र जुबेर को गिरफ्तार किया है। 

Central Investigation Agency and Nuh District Police arrested a lawyer on charges of spying for ISI
वकील रिजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नूंह में केंद्रीय जांच एजेंसी और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तावड़ू उपमंडल के गांव खरखड़ी के युवा वकील रिजवान पुत्र जुबेर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस वर्ष मेवात क्षेत्र में पाक जासूसी मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है, जबकि एक और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, रिजवान के खिलाफ तावड़ू सदर थाने में देश विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि वह संवेदनशील सूचनाएं आईएसआई तक पहुंचाता था। उसका एक साथी वकील भी हिरासत में लिया गया है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। इससे पहले भी इलाके में दो लोगों को पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने पर पकड़ा जा चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुफिया गतिविधियों को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिजवान पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों से ऑनलाइन संपर्क किया और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन किया। जांच एजेंसियों को जब इसकी भनक लगी तो छानबीन शुरू हुई। रिजवान के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

परिवार का दावा ,आरोप निराधार
रिजवान के परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान में रिश्तेदार हैं और उनसे सामान्य बातचीत होती रहती है। देश विरोधी किसी भी गतिविधि में रिजवान शामिल नहीं है। परिजनों ने बताया कि 24 नवंबर की शाम रिजवान सोहना कोर्ट से घर लौट रहा था और रास्ते में अपने साथी के साथ पीपाका (ससुराल) रुका था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। दो दिन पूछताछ के बाद बुधवार सुबह दिल्ली व स्थानीय पुलिस की टीम गांव पहुंची और घर की तलाशी ली। रिजवान के कमरे से कुछ दस्तावेज बरामद करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

गांव के सरपंच अशफाक ने कहा कि रिजवान एक होनहार और काबिल वकील था। गुरुग्राम, नूंह और सोहना कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। उसका सम्मानित परिवार है, कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई।

जासूसी में पहले भी हुई है गिरफ्तारी
बता दें कि इससे पहले मई महीने में तावड़ू के गांव कांगरका और नगीना के गांव राजाका से दो युवकों को पाकिस्तान जाकर आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिजवान की गिरफ्तारी के साथ इस साल मेवात में पाक जासूसी के आरोप में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक रिजवान का एक साथी वकील भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने अभी मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जांच गहनता से चल रही है। पूरे क्षेत्र में इस गिरफ्तारी से हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed