सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Woman Abducted at Knifepoint Misdeed and Blackmailed with Viral Obscene Video

'गर्दन पर चाकू रखा, इस बात पर मारे थप्पड़': महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने बीमारी में भी दिया गहरा दर्द

संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता ने घर पहुंच पति को पूरी घटना बताई, लेकिन परिवार की इज्जत खराब होने के डर से तुरंत थाने नहीं गई। लेकिन रात में आरोपियों ने वीडियो कई लोगों को भेजकर वायरल कर दी। जिसकी जानकारी सुबह परिवार को लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Woman Abducted at Knifepoint Misdeed and Blackmailed with Viral Obscene Video
बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : साकंतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के नूंह स्थित तावडू सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चाकू की नोक पर जंगल में अपहरण कर लिया, नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया और ब्लैकमेल भी किया।

Trending Videos

दवा लेकर लौट रही थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि 4 अप्रैल को वह दवाइयां लेने के लिए धुलावट गांव जा रही थी। टेंपो से उतरने के बाद जब वह जंगल वाले रास्ते से गुजर रही थी, तब दो युवकों ने उसका पीछा किया। आरोपियों ने अकेला देख जंगल में खींच लिया। आरोप है कि इस दौरान गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उन्हें जंगल में एक कोठरी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर दिखाया वीडियो
एक आरोपी ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल पर वीडियो बना लिया। होश में आने के बाद आरोपियों ने वीडियो दिखाकर फिर से धमकाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। रात में आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए और चेतावनी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर परिवार की बेइज्जती कर देंगे। 

कई लोगों को भेजकर वायरल कर दी वीडियो
पीड़िता ने घर पहुंच पति को पूरी घटना बताई, लेकिन परिवार की इज्जत खराब होने के डर से तुरंत थाने नहीं गई। लेकिन रात में आरोपियों ने वीडियो कई लोगों को भेजकर वायरल कर दी। जिसकी जानकारी सुबह परिवार को लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह मामला गंभीर जांच का विषय है गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed