सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   CM Saini performed Jalabhishek in Nuh on occasion of Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था: नूंह के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम सैनी ने किया जलाभिषेक

संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महाशिवरात्रि पर नूंह जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

CM Saini performed Jalabhishek in Nuh on occasion of Mahashivratri
सीएम सैनी ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि का पावन पर्व नूंह जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिले में स्थित पांडवकालीन नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। पुनहाना के सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर मंदिर में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके अतिरिक्त जिले के सभी मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।

Trending Videos


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नूंह स्थित पांडवकालीन नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी और मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे और हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फोगाट, जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रमेश मानुवास व हेमराज शर्मा, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका अध्यक्ष मनीष जैन, नगर परिषद नूंह अध्यक्ष संजय मनोचा, नल्हड़ेश्वर मंदिर संयोजक जीएस मलिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फिरोजपुर झिरका में अरावली की वादियां रविवार को हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठीं। अरावली पर्वतमाला की गोद में स्थित पांडवकालीन प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इस स्थल पर पूजा-अर्चना की थी तथा धर्मराज युधिष्ठिर ने यहां एक गुफा में शिवलिंग की स्थापना की थी। तभी से यह स्थान आस्था व तपोभूमि के रूप में विख्यात है। मंदिर में वर्ष में दो बार शिवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंदिर समिति अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। जिला प्रशासन व पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

तावडू नगर सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कई मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। घंटा-घड़ियाल की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा और कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

नगर के शिव नगर स्थित बाबा केसरी दास बगीची, पंचमुखी नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री सिद्ध पीठ डिढारा, जटवाड़ा मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी भवन तथा खंड के गांव जोरासी स्थित पांडवकालीन मंदिर में जलाभिषेक को लेकर भारी उत्साह रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर पंचामृत, आक, धतूरा, बेलपत्र व बेर अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। हरिद्वार से कांवड़ लाकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी जोरासी मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर पुजारी भजन दास ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन की भी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed