{"_id":"6a2bad06c45d1cd73807d0bb","slug":"encounter-between-police-and-cattle-smugglers-on-the-delhi-mumbai-expressway-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपराध जांच शाखा नूंह की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दो आरोपी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पीछा करने के बाद पुलिस ने संदिग्ध पिकअप पकड़ी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक देसी कट्टा व पिकअप वाहन से पांच ऊंट बरामद किए, पशु रस्सियों से बंधे मिले। घायल आरोपियों को शहीद हसन खां मेवाती नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है। पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन