तलाकशुदा बीवी ले भागा पूर्व पति: 2020 में हुआ था निकाह, पांच साल बाद ही तलाक, अब जेवर के साथ भगा ले गया महिला
एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति ने तलाकशुदा बहन को भगाया और घर से लाखों रुपये के जेवर चुराए। पुलिस ने शिकायत पर डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नूंह के पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के लहरवाड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा बहन को उसके पूर्व पति द्वारा भगाकर ले जाने और घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर करीब डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में लहरवाड़ी निवासी फरहान ने बताया कि उसकी बहन सादका की शादी वर्ष 2020 में पिनगवां थाना क्षेत्र के जहटाना निवासी इमरान के साथ हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते दोनों का अप्रैल 2025 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद महिला अपने मायके में रह रही थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 8 मई 2026 की रात करीब नौ बजे वह अपने पिता के साथ पुन्हाना स्थित दुकान पर था। इसी दौरान इमरान अपने भाई एवं पूर्व सरपंच पति आरिफ, नसीम उर्फ नरसी निवासी जिला डूंगरपुर (राजस्थान) के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने उसकी बहन को अपने साथ ले जाने के साथ घर में रखे जेवरात भी चोरी कर लिए।
परिजनों का आरोप है कि चोरी हुए सामान में करीब 30 ग्राम का सोने का हार, 30 ग्राम की सोने की चूड़ी, एक किलो चांदी का कड़ा तथा कानों की बालियां शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो सामान गायब मिला। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।