{"_id":"69c540bcc5279330ed0c3c95","slug":"grand-fair-organized-on-ramnavmi-procession-and-tableaus-enthralled-people-nuh-news-c-25-1-mwt1001-110853-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: रामनवमी पर लगा भव्य मेला, शोभायात्रा व झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: रामनवमी पर लगा भव्य मेला, शोभायात्रा व झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना में श्रद्धालुओं ने झांकियों पर की पुष्प वर्षा, लोगों ने कन्या पूजन कर मां से मांगा आर्शीवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। रामनवमी पर शहर में रामनवमी मेला कमेटी के नेतृत्व में भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर को सजाया गया था और जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से झांकियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। मेले में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में मुख्य रूप से गो सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, लक्ष्मी नारायण मंगला, खेमचंद पार्षद, रवि पार्षद, डॉ कैलाश, कोकी सोनी, विक्रांत सिंगला, नवीन सिंगला आदि मौजूद रहे।
मेला कमेटी के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि इस बार मेले को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल की गईं। इनमें भगवान राम की झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियों को भी लोगों ने खूब सराहा। मेले में तीन बैंड पार्टियों और चार बंचारी नगाड़ा पार्टियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं अघोरी नृत्य और हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस्कॉन मंदिर के विदेशी भक्त भी मेले में शामिल हुए जिन्होंने संकीर्तन से मेले में आध्यात्मिक रंग भर दिया। वहीं, बाहुबली हनुमान, भालू और गोरिल्ला जैसे आकर्षण बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय रहे।शोभायात्रा श्रीराम मार्केट, सब्जी मंडी चौक, लाल चौक, पुराना अस्पताल चौक, थाना परिसर के सामने से होते हुए अग्रसेन चौक, सर्राफा बाजार, डाकखाना बाजार, आर्य समाज चौक और जमालगढ़ रोड से होकर पुराना थाना चौक तक पहुंची। इस दौरान शहर के दर्जनों स्थानों पर विभिन्न देवी-देवताओं की आरती उतारकर झांकियों का भव्य स्वागत किया गया।
मेले में पुन्हाना सहित आसपास के दर्जनों गांवों और शहरों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मेले के समापन के बाद देर रात मां काली की विशाल पैदल शोभायात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने काली माता का भव्य स्वागत किया। कुल मिलाकर रामनवमी का यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।
Trending Videos