सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   National Lok Adalat to be held on December 13: CJM

13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला न्यायालय परिसर नूंह में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह 2025 की अंतिम लोक अदालत होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) नूंह, नेहा गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित तथा प्री-लिटिगेशन (पूर्व विवाद) मामलों का निपटारा आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर किया जाएगा। इसमें बैंक रिकवरी, बिजली-पानी बिल, मोटर दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामूली केस, भूमि अधिग्रहण तथा राजस्व से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने लंबित या संभावित विवादों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझाएं और सौहार्दपूर्ण समाधान का मार्ग अपनाएं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed