सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Public Health Engineering Department celebrated International Women's Day

Nuh News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सहायक इकाई जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिनांगवा के गांव नाहरपुर तथा इंडरी के गांव बारोटा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव बारोटा और रहीड़ा के अलावा आसपास के गांवों से भी महिलाओं ने भाग लिया।
Trending Videos

महिलाओं को जल संरक्षण तथा पेयजल गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही गांवों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने, जल संरक्षण में सहयोग करने तथा पेयजल गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस पहल से गांव की अन्य महिलाओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली और जिम्मेदारी को समझदारी से निभाने का संदेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार नरेंद्र भारद्वाज ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला ही वह महत्वपूर्ण कड़ी है जो अपनी समझ और संवेदनशीलता से समाज को जोड़कर रखती है। मातृ शक्ति के सहयोग से हर कार्य आसान हो जाता है। इस अवसर पर अनीता, पार्वती, मंजू, मीना तथा गांव बारोटा की सरपंच राजवती को जल एवं सीवरेज समिति के कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड समन्वयक मोहम्मद जैकम, संदीप शर्मा, हरिओम जांगड़ा सहित गांव की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed