{"_id":"697badfadfaa79c82c0a37c4","slug":"youth-dies-after-being-crushed-under-aluminum-sheet-loaded-on-tempo-nuh-news-c-25-1-mwt1001-109544-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: टेंपो पर लदी एल्युमिनियम शीट के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: टेंपो पर लदी एल्युमिनियम शीट के नीचे दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना रोड पर तेज रफ्तार में जा रहे टेंपो के पलटने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शहर थाना क्षेत्र की सोहना रोड पर बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। टेंपो की छत पर लदी अल्युमिनियम की चादरों के नीचे दबकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शकील के रूप में हुई है, जो छारोड़ा थाना सदर तावड़ू का निवासी था। शकील पेशे से टैक्सी ड्राइवर था।
परिजनों के अनुसार, शकील अपने चचेरे भाई आमिर के साथ अपनी टैक्सी को धुलावट में सोहना रोड पर खड़ी करके एक टेंपो में सवार होकर तावड़ू की ओर आ रहे थे। टेंपो चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। यात्रियों ने कई बार चालक से धीमी गति से चलने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माना। सोहना रोड के टी-पॉइंट से पहले पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण टेंपो असंतुलित हो गया। इस दौरान शकील टेंपो से सड़क पर गिर पड़ा और टेंपो पलट गया। टेंपो की छत पर रखी अल्युमिनियम की चादरें शकील के ऊपर गिर गईं, जिससे वह उनके नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। आमिर किसी तरह बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच अधिकारी एएसआई राहुल खान ने बताया कि अज्ञात टेंपो चालक भाग गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos