{"_id":"6a0f05061b8e5610140c0889","slug":"on-rajiv-gandhis-death-anniversary-congress-launched-a-tree-plantation-drive-against-pollution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137357-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने प्रदूषण के खिलाफ पौधारोपण अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने प्रदूषण के खिलाफ पौधारोपण अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम और पौधारोपण अभियान आयोजित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल के बाहर पौधारोपण कर राजधानी में ग्रीन कवर बढ़ाने और प्रदूषण के खिलाफ जनभागीदारी का संदेश दिया।
प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देवेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा और तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर भूमि जाकर कांग्रेस नेतृत्व के साथ भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर देवेंद्र यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में तकनीक, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और युवा भागीदारी को मजबूत करने में उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा। राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है और कांग्रेस इसके लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है।
Trending Videos