सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the pretext of applying mehndi, a woman stole the house keys from her friend.

Delhi NCR News: मेहंदी लगाने के बहाने सहेली से घर की चाबियां लेकर महिला ने कराई चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने महिला समेत दो को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला ने अपनी सहेली के भरोसे का फायदा उठाते हुए मेहंदी लगाने के बहाने उसके घर की चाबियां ले लीं। इसके बाद इन्हीं चाबियों का इस्तेमाल करके उसके घर में से 3.2 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चुरा लिए। आरोपी महिला नकदी व गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने चार अप्रैल को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे के बीच अपने घर में चोरी होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात लोग उसके बंद घर में घुसे और नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक आरोपी बुर्का पहने हुए एक महिला के साथ घटनास्थल के पास एक बैग ले जाते हुए दिखा। पुलिस को सात अप्रैल को सूचना मिली की एक शख्स चोरी के गहने बेचने की कोशिश में है। इसके बाद सुल्तानपुरी इलाके में छापा मारा गया। पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान राजिंदर (22) के रूप में हुई है और उसे सुल्तानपुरी थानाध्यक्ष सुकराम पाल की टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। राजिंदर ने खुलासा किया कि उसने अपनी एक महिला रिश्तेदार की मदद से चोरी की थी, जो शिकायतकर्ता की कई वर्षों से सहेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed