{"_id":"6a2964766ed3e6881d0bca76","slug":"only-the-youth-will-realize-the-goal-of-a-developed-india-lg-sandhu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140243-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के लक्ष्य को युवा ही पूरा करेंगे: एलजी संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के लक्ष्य को युवा ही पूरा करेंगे: एलजी संधू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोक निवास में छत्तीसगढ़ के 65 युवा प्रतिभागियों से मिले उपराज्यपाल
युवा संगम कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, अवसरों और भारत की वैश्विक भूमिका पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि भारत आज तेजी से बदल रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। एलजी ने लोक निवास में युवा संगम फेज-6 के तहत छत्तीसगढ़ से आए 65 युवाओं के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
उपराज्यपाल ने युवाओं के साथ भारत की बदलती वैश्विक भूमिका, सार्वजनिक नीतियों में हो रहे बदलाव और विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का समन्वय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। केंद्र सरकार के युवा संगम एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, विकास और सामाजिक जीवन से परिचित कराना है। लोक निवास में आयोजित कार्यक्रम पांच प्रमुख स्तंभों पर्यटन, परंपरा, प्रगति, पारस्परिक संपर्क और प्रौद्योगिकी पर आधारित रहा। उपराज्यपाल ने युवाओं के साथ भारत की उभरती अंतरराष्ट्रीय भूमिका, नई सार्वजनिक नीतियों और युवा पीढ़ी के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उपराज्यपाल ने कहा कि आज के युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान के भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं और उनके विचार तथा योगदान राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
अपने निजी जीवन, लक्ष्य, चुनौतियां भी बताईं
एलजी ने अपने सार्वजनिक जीवन और राजनयिक अनुभवों से जुड़े कई प्रसंग भी युवाओं के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को नई चुनौतियों को अवसर में बदलने, नवाचार को अपनाने और देशहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक इस संवाद में हिस्सा लिया और देश के विकास, शिक्षा, तकनीक तथा रोजगार के अवसरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। एलजी ने कहा है कि युवा संगम कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।