सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Operation of special train between Ranchi-Anand Vihar Terminal

Delhi NCR News: रांची-आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन का संचालन होगा। ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02887 रांची जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 25 मार्च को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रांची से शाम 04:25 बजे रवाना होकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह मूरी, बरकाकाना, डाल्टनगंज, नगर ऊंटारी, गढ़वा रोड, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर और टुंडला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02888 आनंद विहार टर्मिनल से रांची जंक्शन के लिए 26 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से शाम 07:30 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन रांची पहुंचेगी। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed