{"_id":"69c54483393759541900baed","slug":"another-chance-for-correspondence-school-students-to-appear-in-practical-exams-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129551-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पत्राचार विद्यालय के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा देने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पत्राचार विद्यालय के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा देने का एक और मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
-28 और 30 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पत्राचार विद्यालय के दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए राहत की खबर है। ऐसे छात्र जो किसी कारण से वर्ष 2025-26 की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे पहले भी एक अंतिम मौका दिया गया था, तब भी काफी छात्र परीक्षा नहीं दे सके। अब यह अतिरिक्त अवसर विशेष रूप से छात्रों के हित में दिया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार 28 मार्च 2026 को दोपहर दो बजे उन विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनकी मूल परीक्षा तिथि 17 से 20 मार्च के बीच थी। वहीं 30 मार्च 2026 को दोपहर दो बजे उन विषयों की परीक्षाएं होंगी, जो 21 से 24 मार्च के बीच निर्धारित थीं। निदेशालय ने सभी योग्य छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज जैसे पत्राचार विद्यालय पहचान पत्र, प्रैक्टिकल फाइलें, परियोजनाएं तथा जरूरी स्टेशनरी साथ लेकर आएं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।
Trending Videos