फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity for SOL students to get their span period extended

Delhi NCR News: एसओएल छात्रों को स्पैन पीरियड बढ़वाने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक करें आवेदन, मंजूरी के बिना दिसंबर-जनवरी की सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकेंगे छात्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में वर्ष 2020 और 2021 में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। कोर्स पूरा करने की निर्धारित अवधि समाप्त होने या डिग्री पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत वाले छात्र अपना स्पैन पीरियड बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 31 अक्तूबर 2026 तक आवेदन जमा करना होगा। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
एसओएल के अनुसार, यह सुविधा सीबीसीएस के तहत नामांकित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए है। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय दिल्ली विश्वविद्यालय के दो सितंबर 2025 के पत्र के आधार पर लिया है। संबंधित छात्रों को अपना आवेदन एसओएल, नॉर्थ कैंपस में जमा करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन को सक्षम अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद ही छात्र दिसंबर 2026-जनवरी 2027 में होने वाली पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन जमा करना और सक्षम अधिकारी से मंजूरी लेना अनिवार्य है। इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा किए बिना छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे। परीक्षा फॉर्म एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed