{"_id":"6a2c05171f844d69b904e46e","slug":"opportunity-to-prepare-for-the-civil-services-main-examination-at-jamias-rca-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140536-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया के आरसीए में सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा की तैयारी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया के आरसीए में सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा की तैयारी का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
मुख्य परीक्षा से लेकर पर्सनालिटी टेस्ट की उम्मीदवारों के लिए कराई जाएगी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) यूपीएससी 2026 की मुख्य परीक्षा से लेकर व्यक्तित्व परीक्षण की तैयारी का मौका दे रहा है। इस संबंध में जामिया आरसीए की प्रोफेसर इंचार्ज समीना बानो ने अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन के लिए वह उम्मीदवार योग्य होंगे जिन्होंने यूपीएससी प्रारंभिक की परीक्षा पास की होगी।
आरसीए में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 जून शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन 20 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची 23 जून को जारी होगी। उम्मीदवार 24 और 25 जून शाम पांच बजे तक दाखिला ले सकेंगे। दाखिला के लिए आरसीए ने कुल 50 सीटें आरक्षित की है। कोचिंग के लिए अल्पसंख्यक समुदाय, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम में देरी होने पर आवेदन संबंधी संभावित कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
250 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन 250 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का प्रश्नपत्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। परीक्षा का आयोजन आवासीय कोचिंग अकादमी में होगा। इस वर्ष मार्च महीने में भी 100 सीटों के लिए जामिया ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन मांगे थे। हालांकि, यह आवेदन यूपीएससी की प्रारंभिक से लेकर अंतिम परीक्षा की तैयारी को लेकर मांगे गए थे। इसके लिए देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में जामिया के आरसीए के 38 छात्र चयनित हुए थे। इसमें 15 छात्राएं शामिल थी। इसमें टॉप 50 रैंक में जामिया के चार छात्रों का नाम था। जामिया का आरसीए निशुल्क कोचिंग से लेकर हॉस्टल की सुविधा उम्मीदवारों को उपलब्ध कराता है।