फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 10 tonnes of firecrackers seized despite strict measures

Delhi NCR News: सख्ती के बाद भी 10 टन से ज्यादा पटाखे जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
23 आरोपी गिरफ्तार, अलीपुर से सबसे अधिक बरामदगी
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से जुड़ी सप्लाई की कड़ियां
घरों, गोदामों और वाहनों में मिला पटाखों का स्टॉक

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में पटाखों के अवैध भंडारण, निर्माण और सप्लाई पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बावजूद अक्तूबर में अब तक 14 मामलों में 10,327.915 किलो यानी 10.33 टन से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। इन मामलों में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में अलग-अलग जगहों पर पटाखों का अवैध कारोबार फैला हुआ है। इतना ही नहीं रिहायशी इलाकों में पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, संगम विहार, त्रिलोकपुरी और नंद नगरी समेत कई जगहों पर घरों या आवासीय परिसरों से पटाखे बरामद किए गए। त्रिलोकपुरी में पहले 47.700 किलो पटाखे मिले, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 659.675 किलो और बरामद हुए। यहां कुल बरामदगी 707.375 किलो रही।


अवैध और प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हम लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। यदि कोई व्यक्ति अवैध पटाखों के कारोबार में किसी भी तरह से संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -शोभित डी सक्सेना, जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article