{"_id":"6addff87d287f7a67b01ce67","slug":"parks-in-disrepair-roads-encroached-upon-a-heap-of-problems-in-new-seelampur-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2428-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्क बदहाल, सड़कों पर कब्जा....न्यू सीलमपुर में समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्क बदहाल, सड़कों पर कब्जा....न्यू सीलमपुर में समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
अमर उजाला आरडब्ल्यूए संवाद में उठीं समस्याएं
बाजार के जाम में एंबुलेंस तक फंसने का दावा
लूटपाट और झपटमारी से सुरक्षा पर भी सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। न्यू सीलमपुर में बदहाल पार्क, पार्किंग की किल्लत, बाजार में अतिक्रमण और बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को आयोजित अमर उजाला आरडब्ल्यूए संवाद कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के कारण लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र का स्थानीय पार्क बदहाली का शिकार है। पार्क में न हरियाली है और न ही घास की उचित व्यवस्था। हालत इतनी खराब है कि वहां असामाजिक तत्वों की मौजूदगी बढ़ने से बच्चों का खेलना भी मुश्किल होता जा रहा है। पार्क का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है, लेकिन देखरेख के अभाव में यह सुविधा ही लोगों के काम नहीं आ रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पांच से छह मंजिला इमारत बनाए जा रहे हैं, लेकिन इनके साथ पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से गलियों में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे पार्किंग को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के साथ पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को आपसी झगड़ों से बचाया जा सके। संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीलमपुर फल मार्केट में रेहड़ी-पटरी वालों के सड़क पर कब्जे से जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा लूटपाट और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। क्षेत्रवासियों ने पार्क की सुध लेने, पार्किंग की व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
पार्क का उद्देश्य बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को टहलने के लिए सुरक्षित जगह देना है, लेकिन यहां न हरियाली है और न ही साफ-सफाई की उचित व्यवस्था। पार्क की नियमित देखरेख होनी चाहिए, जिससे लोग इसका इस्तेमाल कर पाएं। - आर.बी. यादव, महासचिव
विज्ञापन
इलाके में बहुमंजिला इमारत बन रही हैं, लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं छोड़ी जा रही। इसका दबाव गलियों और सड़कों पर पड़ रहा है। निर्माण के साथ पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। -डॉ. दिनेश पुंडीर, उपाध्यक्ष
सीलमपुर बाजार में रेहड़ी-पटरी के कारण सड़क की जगह कम हो जाती है। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों, दोनों को परेशानी होती है। कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस को रिहायशी इलाके तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल पाता। ऐसे में मरीज को खुद एंबुलेंस तक जाना पड़ता है। प्रशासन को ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे बाजार व्यवस्थित रहे और कारोबार भी प्रभावित न हो। -भगवती प्रसाद सौनी, उपाध्यक्ष
क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। कुछ दिन पहले एक डिलीवरी करने आए कर्मी को कुछ असामाजिक तत्वों ने घेर कर उसके साथ लूटपाट कर उसका सारा सामान छीन लिया। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी जरूरी है। -गुलाब शुक्ला, उपाध्यक्ष