दिल्ली-NCR में बदला मौसम: राजधानी के कुछ हिस्सों में गिरे ओले, आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली निजात
बुधवार देर शाम गुरुग्राम और दिल्ली में तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बुधवार देर को मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुग्राम में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे दिनभर की भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली में भी देर शाम कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। लोगों ने उमस भरी गर्मी से निजात पाई। यह बारिश चिलचिलाती धूप के बाद सुकून लेकर आई।
#WATCH | Delhi: Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm and strong winds. Visuals from Okhla. pic.twitter.com/2QLyBnMthJ
विज्ञापन— ANI (@ANI) May 13, 2026विज्ञापन
दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। ऐसे में बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 70 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। शाम में अचानक मौसम बदला। देर शाम कुछ इलाकों में ओले गिरे। साथ ही आंधी के साथ बारिश हुई।