सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patel Nagar police nabs vehicle thief, recovers three scooters

Delhi NCR News: पटेल नगर पुलिस ने वाहन चोर दबोचा, तीन स्कूटी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नई दिल्ली। पटेल नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में सक्रिय एक आदतन बदमाश (बीसी) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। पहचान अभिषेक उर्फ अक्षय (27) निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई है, जिसे पहले दिल्ली से बाहरी किया जा चुका था। पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुराने अपराधियों पर नजर रखी और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी फिर से इलाके में सक्रिय है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बलजीत नगर में जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर वेस्ट पटेल नगर स्थित अबू पार्क से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की गईं। आरोपी ने पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article