{"_id":"6a42c4da9e88d2bb47005d57","slug":"people-are-reeling-from-the-heat-and-humidity-city-residents-remained-drenched-in-sweat-throughout-the-day-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125480-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, दिनभर पसीने से तर रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, दिनभर पसीने से तर रहे शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में गर्मी और बढ़ी हुई उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। तेज धूप से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों ने गमछे व कपड़े से चेहरा और सिर ढककर सफर किया। बाजारों में भी लोग छांव तलाशते और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए।
मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के साथ हवा में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का एहसास हुआ। पंखे और कूलर भी पर्याप्त राहत नहीं दे सके। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।