फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People staged a protest and blocked the road at midnight due to a power outage

Delhi NCR News: बिजली न आने से आधी रात को लोगों ने प्रदर्शन कर रोड किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सेक्टर-76 के लोग बिजली कटौती पर भड़के, सोसाइटी के मैनेजर को हटाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। शनिवार देर रात सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में साउथ पेरिफेरल रोड पर जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से रात के वक्त बार-बार बिजली कट रही है। इस गर्मी के मौसम में घंटों बिजली न रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए और सोसाइटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मैनेजर को तुरंत हटाने की मांग की।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के बिजली व्यवस्था में सुधार के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला और यातायात बहाल हो सका। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed