सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People troubled by stagnant, dirty water near Gurudwara Bangla Sahib.

Delhi NCR News: गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास जमा गंदे पानी से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाली का पानी सड़क किनारे भरने से श्रद्धालुओं को हो रही दिक्कत, मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ा


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शुमार गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास नाली का गंदा पानी जमा होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठीक गेट नंबर चार के पास यह पानी कई दिनों से जमा है। लोगों ने कहा कि निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी जमा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन सड़क किनारे जमा गंदे पानी के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। यदि समय रहते पानी की निकासी और नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं हुई तो मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाले लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed