सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   personalities will reach the first literary festival of Delhi University.

Lit fest: डीयू के पहले साहित्य महोत्सव में पहुंचेंगे चर्चित चेहरे, जैसे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और पीयूष मिश्रा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
सार

तीनों दिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

personalities will reach the first literary festival of Delhi University.
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित हो रहे साहित्य महोत्सव (12 से 14 फरवरी) में विद्यार्थियों को नामी-गिरामी हस्तियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। साहित्य महोत्सव को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत अन्य नामी गिरामी हस्तियां वक्ताओं के रूप में उपस्थित होंगी। 

Trending Videos


डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन और डीयू साहित्य फेस्टिवल कोर कमेटी के वाइस चेयरपर्सन एवं संयोजक अनूप लाठर ने बताया कि इस साहित्य महोत्सव को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 50 से अधिक वक्ता पहुंचने वाले हैं। जबकि लाखों विद्यार्थियों की भी भागीदारी महोत्सव को यादगार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभिन्न कमेटियों से तैयारियों को लेकर बैठकें की गई हैं। सभी कमेटियों अपने रोल, जिम्मेदारियों और टाइमलाइन के अनुसार काम कर रही हैं। इस तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में वक्ताओं के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव,  विजय चौथाइवाले, फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, दिनेश मोहन (अभिनेता व मानसिक स्वास्थय कार्यकर्ता), फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, खान सर (प्रतियोगी परीक्षा एजुकेटर), प्रतियोगी परीक्षा एजुकेटर (शुभ्रा रंजन),  डेविड फ्रॉली (वैदिक स्कॉलर), समेत कई अन्य पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे। 

तीनों दिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले दिन कवि सम्मेलन, दूसरे दिन भजन क्लबिंग और तीसरे दिन विभिन्न प्रदेशों के आदिवासी और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह डीयू का पहला लिटरेचर फेस्टिवल है जो अपने आप में अनूठा होगा। इस दौरान पुस्तक विमोचन का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed