सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pizza delivery boy created an Instagram reel while brandishing a weapon to assert dominance

पिज्जा डिलीवरी बॉय को चढ़ी दबदबा बनाने की धुन: तमंचा लहराते हुए बनाई इंस्टाग्राम की रील, फिर घर पहुंच गई पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 17 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहम्मद जैद को तमंचे के साथ इंस्टाग्राम रील बनाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। जैद ने दबदबा बनाने के लिए यह रील बनाई थी।

Pizza delivery boy created an Instagram reel while brandishing a weapon to assert dominance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चस्के और लोगों में दबदबा बनाने के चक्कर में पुरानी दिल्ली का एक युवक जेल पहुंच गया। कमला मार्केट थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद जैद (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक पिज्जा आउटलेट में काम करता है। पिज्जा बनाने के अलावा वह उसकी डिलीवरी भी करने जाता है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में उसने तमंचे का इंतजाम कर रील बनाई। जैद को लगता था कि ऐसा करने से एरिया में उसका दबदबा भी कायम होगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 16 जून को कमला मार्केट थाने की तुर्कमान गेट पुलिस चौकी के स्टाफ को खबर मिली कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ अपनी रील और स्टोरी अपलोड की है। फौरन पुलिस ने इस्टाग्राम की रील से आरोपी का पता लगाया। आरोपी तुर्कमान गेट का ही निवासी निकला।

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को एरिया से दबोच लिया। उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने घर में तमंचा और कारतूस छिपाया हुआ है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर तमंचा भी बरामद कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तमंचे का सोर्स पता करने का प्रयास कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले तो किसी वारदात में शामिल नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed