फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested four accused for attacking a shopkeeper

दिल्ली: बीयर के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, गोली चलाई, पुलिस ने चार बदमाश किए गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 08:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four accused for attacking a shopkeeper
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

राज पार्क इलाके में एक चाय दुकानदार पर चाकू और गोली चलाने के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना चार सितंबर की आधी रात को हुई जब दुकानदार ने बीयर के पैसे मांगे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, दो चाकू, दो चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी बरामद की हैं।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पवन नामक युवक अपनी चाय की दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान रवि उर्फ किट्टू अपने साथियों शिवम, अभिषेक और मोनू के साथ दो स्कूटी पर वहां पहुंचा। आरोपियों ने दुकान से बीयर की बोतल ली। 
विज्ञापन


दुकानदार के पैसे मांगने पर रवि ने पवन पर गोली चला दी। पवन ने झुककर अपनी जान बचाई। अन्य आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए। उसकी पीठ और कमर के निचले हिस्से में चोटें आईं। पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सितंबर को पुलिस को मंगोलपुरी में आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर शिवम, अभिषेक और मोनू को गिरफ्तार किया। मोनू के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए, जबकि अभिषेक और शिवम के पास से एक-एक चाकू मिला। इनकी निशानदेही पर फरार रवि को बहादुरगढ़ के किसान चौक से गिरफ्तार किया गया। रवि के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और दो चोरी की बाइक भी बरामद हुई हैं।


अन्य मामलों में भी वांछित थे आरोपी
जांच में सामने आया कि मोनू और अभिषेक कालिंदी कुंज इलाके में भी वांछित थे। तीन सितंबर को वहां दर्ज हत्या के प्रयास और गोलीबारी के एक मामले में ये आरोपी थे। उस वारदात में शिकायतकर्ता को गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार, मोनू का संबंध लेफ्टी गिरोह से है। वह नेब सराय थाने का घोषित बदमाश भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed