फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त आदेश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Wed, 09 Sep 2026 01:36 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 01:36 PM IST
खास बातें

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Live MCD swings into action after Satya Niketan incident
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:33 PM, 09-Sep-2026

आग को पुलिस-एमसीडी ने समय रहते बुझाया

बिल्डिंग गिराने के दौरान मलबे के साथ ऊपर से कुछ सामान नीचे दूसरी बिल्डिंग की छत पर आ गिरा। इससे छत पर रखे सामान और एक कपड़े में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद पुलिस और एमसीडी कर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एमसीडी कर्मियों की तत्परता की सराहना की। घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
01:13 PM, 09-Sep-2026

पीजी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पीजी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस निर्देश के बाद की जा रही है जिसमें उन्होंने नगर निकाय से अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने को कहा था।
विज्ञापन
01:07 PM, 09-Sep-2026

इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।
12:08 PM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में एमसीडी

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, 'दिल्ली नगर निगम पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है। जो कोई भी सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करेगा या उनमें कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल का अभियान भी शुरू हो गया है। अब तक दिल्ली भर में 1,118 इमारतों की पहचान की जा चुकी है।"
11:58 AM, 09-Sep-2026

शाहदरा में गिराई जा रही तीन मंजिला इमारत

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके में तांगा स्टैंड गली में बनी तीन मंजिला इमारत को गिराया जा रहा है।
10:42 AM, 09-Sep-2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड पर रहें। दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टल का सघन निरीक्षण हो, अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि बिल्डिंग रिकॉर्ड खंगाला जाए, आखिर किस वर्ष और किसके अधिकार क्षेत्र के दौरान अवैध निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 AM, 09-Sep-2026

कमजोर इमारत को गिराने का शुरू

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जहां पांच मंजिला पीजी इमारत गिरी उसके बगल वाली खतरनाक कमजोर इमारत को गिराने का शुरू हो गया है। 
10:29 AM, 09-Sep-2026

महेश की कोर्ट में पेशी

आरोपियों में से एक, महेश, जिसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है, उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। महेश के साथ-साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक राजमिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है।
10:02 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग को गिराने का काम

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है। 
09:50 AM, 09-Sep-2026

पीजी चलाने वाला शख्स सुधांशु गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पीजी हादसे में कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed