Delhi Building Collapse Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त आदेश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
{"_id":"6aa0cc84ab6fd184b205c20d","slug":"delhi-building-collapse-live-mcd-swings-into-action-after-satya-niketan-incident-2026-09-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Building Collapse Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त आदेश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 09 Sep 2026 03:15 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:15 PM IST
खास बातें
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Delhi Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:14 PM, 09-Sep-2026
दिल्ली में छात्रों की सुरक्षा पर एलजी का अल्टीमेटम, पुलिस छात्रों से करेगी चौपाल में चर्चा
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के पीजी, हॉस्टल और किराए के मकानों में रहने वाले लाखों छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद सख्त और विस्तृत आदेश जारी किया है। एलजी के सीधे निर्देश पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने अपने सभी एसीपी और थानों के एसएचओ को आदेश दिया है कि वे तुरंत छात्र बाहुल्य इलाकों में जाकर उनसे सीधा संवाद स्थापित करें।इस पूरी कवायद में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशासन ने इसे केवल एक औपचारिक अभियान नहीं रहने दिया है, बल्कि पुलिस के आला अधिकारियों को आगामी 20 सितंबर तक हर हाल में इस पर एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने का सख्त अल्टीमेटम दे दिया है, जिससे महकमे में हड़कंप मचा है।
02:30 PM, 09-Sep-2026
दिल्ली के कई इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के बाद एमसीडी की ग्राउंड पर बड़ी कार्रवाई जारी है। सत्य निकेतन, शाहदरा, लक्ष्मी नगर समेत कई इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
01:33 PM, 09-Sep-2026
आग को पुलिस-एमसीडी ने समय रहते बुझाया
बिल्डिंग गिराने के दौरान मलबे के साथ ऊपर से कुछ सामान नीचे दूसरी बिल्डिंग की छत पर आ गिरा। इससे छत पर रखे सामान और एक कपड़े में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद पुलिस और एमसीडी कर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एमसीडी कर्मियों की तत्परता की सराहना की। घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।01:13 PM, 09-Sep-2026
पीजी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पीजी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस निर्देश के बाद की जा रही है जिसमें उन्होंने नगर निकाय से अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने को कहा था।#WATCH | MCD crackdown underway at a PG in Laxmi Nagar area of Delhi after Chief Minister Rekha Gupta directed the municipal body to use bulldozers against illegal structures. https://t.co/TXyp2mr7m4 pic.twitter.com/2wGfn8GwCp
— ANI (@ANI) September 9, 2026
01:07 PM, 09-Sep-2026
इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी
6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।12:08 PM, 09-Sep-2026
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में एमसीडी
दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, 'दिल्ली नगर निगम पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है। जो कोई भी सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करेगा या उनमें कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल का अभियान भी शुरू हो गया है। अब तक दिल्ली भर में 1,118 इमारतों की पहचान की जा चुकी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
11:58 AM, 09-Sep-2026
शाहदरा में गिराई जा रही तीन मंजिला इमारत
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके में तांगा स्टैंड गली में बनी तीन मंजिला इमारत को गिराया जा रहा है।10:42 AM, 09-Sep-2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड पर रहें। दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टल का सघन निरीक्षण हो, अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि बिल्डिंग रिकॉर्ड खंगाला जाए, आखिर किस वर्ष और किसके अधिकार क्षेत्र के दौरान अवैध निर्माण हुआ।
10:34 AM, 09-Sep-2026
कमजोर इमारत को गिराने का शुरू
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जहां पांच मंजिला पीजी इमारत गिरी उसके बगल वाली खतरनाक कमजोर इमारत को गिराने का शुरू हो गया है।10:29 AM, 09-Sep-2026