{"_id":"6aa146b93b851d1a8f012207","slug":"sp-leaders-met-the-sp-to-protest-against-the-case-filed-for-protesting-outside-the-school-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध, सपा नेताओं ने एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध, सपा नेताओं ने एसपी से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:14 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में मदनापुर ब्लॉक के ग्राम ढुकरी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर शिक्षक दिवस पर विरोध-प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में सपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सौरभ दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल बंद किए जाने के विरोध में विभिन्न विद्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया गया था। ददरौल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हुआ था।
सत्ता पक्ष के दबाव में कार्रवाई का आरोप
आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में विद्यालय के प्रभारी अध्यापक अनुज कुमार ने मदनापुर थाने में मुनेंद्र पाल सिंह यादव समेत 10 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, डॉ. रागिनी सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह यादव, ओमकार मौर्य आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।