{"_id":"6aa0dc358d05ae7b03049eeb","slug":"video-in-jhajjar-80-sanitation-workers-courted-arrest-at-11-pm-the-citys-garbage-was-cleared-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 80 सफाई कर्मचारियों ने रात 11 बजे दी गिरफ्तारी, साफ हुआ शहर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 80 सफाई कर्मचारियों ने रात 11 बजे दी गिरफ्तारी, साफ हुआ शहर का कूड़ा
शहर से कूड़ा उठान को लेकर तीसरी बार नगर परिषद के सफाई कर्मी और जिला प्रशासन आमने-सामने हुआ। देर रात तक सफाई और पुलिस कर्मी आमने-सामने रहे। रात 11 बजे भट्ठी गेट पर लगभग 80 सफाई कर्मियों ने गिरफ्तारी दी। उसके बाद यहां से कूड़ा उठा। सफाई और पुलिस कर्मियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। कर्मियों को डिटेन कर तीन बसें में शहर से दूर ले जाया गया।
प्रशासन ने रात साढ़े 8 बजे सीताराम गेट से कूड़ा उठवाना शुरू किया। सूचना मिलने पर सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गए और बुलडोजर पर चढ़ गए। विरोध होता देख यहां से बुलडोजर कर्मी उतरकर चला गया और बाकी अधिकारी भी चले गए। इसके बाद सफाई कर्मी भट्ठी गेट पहुंच गए। जिला प्रशासन और नगर परिषद ने अधिकारी भी बुलडोजर, ट्रक लेकर पहुंच गए।
यहां भी बुलडोजर से जैसे हीं सफाई का काम शुरू करने का प्रयास किया गया तो महिला कर्मी बुलडोजर पर चढ़ गई, जिस पर बुलडोजर चालक यूज़ बंद कर बाहर चला गया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक भट्ठी गेट पर ही सफाई कर्मी नारेबाजी करते रहे।
रात लगभग पौने 11 बजे सफाई कर्मियों को पकड़कर बसों में डालने के काम शुरू किया गया, जिसका कर्मियों ने विरोध किया। पुलिस कर्मी घसीटकर सफाई कर्मियों को बसों तक ले गए। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मी नीचे जमीन पर भी गिर गई, जिसका उसने विरोध किया।
11 बजे तक विरोध कर रहे सभी सफाई कर्मियों को बसों में चढ़ाकर दूसरी जगह ले जाया गया। इस दौरान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। इसके बार प्रशासन ने शहर के अलग-अलग एरिया में सफाई करवाई ताकि शहर में लोगों राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।