{"_id":"6ade085be0560b7a740ae7f8","slug":"video-a-grand-mata-ki-chowki-event-was-held-at-the-shri-ram-mandir-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री राम मंदिर में माता की चौकी का हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर।
मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम मंदिर में चौदस के पावन अवसर पर माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया।
मंदिर प्रबंधक बिट्टू चुघ, श्याम गेरा ने बताया कि महिला मंडली व मुल्तान सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने बतौर मुख्यतिथि शिकरत की। मंदिर समिति के सदस्यों ने पटका और शाल पहनाकर कर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। गीतांशु चावला ने मां भगवती की ज्योत प्रज्वलित की और नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
चावला ने कहा कि माता रानी की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। जो भक्त सच्चे मन से मां कि आराधना करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। मुझे बड़े बुजुर्गों ने स्नेह और सम्मान दिया, इसके लिए समिति का आभार व्यक्त करता हूं। पंडित पवन शर्मा ने विधिवत पूजन के साथ माता की चौकी का शुभारंभ हुआ। समिति के प्रधान जगदीश गेरा ने कहा कि जो भक्त मां के दरबार में आता है उसका बेड़ा पार हो जाता है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुल्तान समिति के सदस्य मनोज चुघ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। भजन गायक जगदीश कटारिया, ललित गेरा, संजय गेरा, बिट्टू चुघ, सतीश कटारिया, सतीश सरदाना, हरीश बत्रा, श्याम गेरा, जय किशन सरदाना, राजेंद्र वधवा, पंकज तलवार सहित ओम प्रकाश सैनी ने मां भगवती व देवी देवताओं के भजनों से गुणगान किया।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मुल्तान सभा के राधेश्याम भाटिया, बनवारी लाल शर्मा, रामावतार गेरा, श्याम चुघ, प्रधान जगदीश गेरा, डॉ. नंद सरदाना, अश्वनी अरोड़ा, संजय शर्मा, प्रवीण सुखीजा, मां वैष्णों मित्र मंडल के प्रधान संजय भाटिया, ईश्वर लाल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।