{"_id":"69e8c2a159b5a7951f0283e6","slug":"police-arrested-three-burglars-who-used-to-commit-theft-by-making-fake-keys-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133275-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीन सेंधमारों को पुलिस ने दबोचा, नकली चाबी बनाकर करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीन सेंधमारों को पुलिस ने दबोचा, नकली चाबी बनाकर करते थे चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-पालम थाना पुलिस ने सात सौ सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान की
-नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाहत में कर रहे थे वारदात
-लाखों के गहने, नकदी और बाइक बरामद, पांच मामले सुलझाने का पुलिस ने किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम गांव थाना पुलिस ने चाबी बनाने में माहिर तीन सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उदयपुर, राजस्थान निवासी रणदीप सिंह, दीप सिंह और इंदौर मध्य प्रदेश निवासी लखन सिंह के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने लाखों के गहने, नकदी, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और दो चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 16 अप्रैल को पालम थाना पुलिस को महावीर एन्क्लेव स्थित एक घर में चोरी की शिकायत मिली। चोरी की लगातार मिल रही शिकायत को लेकर पालम थाना पुलिस ने एक टीम गठित की। थाना प्रभारी सुधीर कुमार गुलिया के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग जगहों के करीब सात सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिये पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। 19 अप्रैल को बदमाशों के पालम गांव में होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उनके कब्जे से एक बाइक बरामद हुई, जिसे बदमाशों ने पालम गांव से चुराई थी।
पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की बालियां, सोने और चांदी के बर्तन, एक हजार रुपये, दोपहिया वाहनों और घरों के ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार और बाइक बरामद कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आदतन नशेड़ी हैं और पेशे से चाबी बनाने का काम करते हैं। अपनी नशे की लत को पूरा करने और आसानी से पैसा कमाने की चाहत में, वह दिल्ली आए और महावीर एन्क्लेव इलाके में चोरियां कीं। चाबी बनाने में माहिर होने के कारण वह तालों को आसानी से खोलकर चोरियों को अंजाम देने में सफल हो जाते थे। आरोपी रणदीप सिंह पर पहले भी तीन वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। दीप सिंह पर उदयपुर में एक लूट का मामला दर्ज है। जबकि लखन सिंह हाल ही में अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इनके साथ आपराधिक वारदात में शामिल हुआ है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X