{"_id":"6a6ca0a3bcde04fcd7082a0a","slug":"police-verification-of-school-van-drivers-and-helpers-must-be-mandatory-devendra-yadav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148448-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन चालक व हेल्पर का पुलिस सत्यापन अनिवार्य हो : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन चालक व हेल्पर का पुलिस सत्यापन अनिवार्य हो : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सिविल लाइंस में छठी कक्षा की छात्रा के स्कूल वैन चालक व हेल्पर द्वारा तीन वर्षों तक किए गए यौन शोषण की घटना को गंभीर बताया है। उन्होंने दिल्ली सरकार से सभी स्कूलों के लिए समान एसओपी लागू करने की मांग की है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को मिलकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने जनकपुरी, भजनपुरा व महरौली की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ी करती हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि 2026 के पहले छह माह में नाबालिगों से जुड़े 1404 मामले दर्ज हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आवाजाही से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन कराया जाए और स्कूलों के आसपास सुरक्षा मजबूत की जाए। स्कूल प्रबंधन भी परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें ।