फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics heats up over the cleaning of the Yamuna

Delhi NCR News: यमुना की सफाई पर सियासत गरमाई, सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार घाट पर लगाई डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार सुबह सोनिया विहार घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगाई। उन्होंने यह कदम यमुना जल से मुंह धोने के चर्चित वीडियो पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए उठाया।
बुधवार को तिवारी ने विरोधियों को सोनिया विहार घाट आने की खुली चुनौती दी थी। चुनौती के मुताबिक, वह निर्धारित समय पर समर्थकों के साथ घाट पहुंचे। उन्होंने यमुना में डुबकी लगाकर विधिवत आचमन किया। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए। तिवारी ने आरोप लगाया कि इन दलों ने वर्षों तक दिल्ली की सत्ता में रहकर यमुना सफाई के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले किए। उन्होंने कहा कि विरोधी दल यमुना के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट डकार गए।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि आज जब ईमानदारी से काम हो रहा है तो विरोधियों को पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि उनमें सच का सामना करने की हिम्मत नहीं है। सांसद ने विश्वास जताया कि केंद्र और दिल्ली सरकार के संकल्प से तीन वर्षों में यमुना की निर्मल धारा पुन देखने को मिलेगी। स्नान के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घाट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान की में भाग लिया। इसमें स्थानीय जनमानस और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed