सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pollution level in Yamuna river in Kalindi Kunj today update

यमुना में जहरीले झागों का अंबार: कालिंदी कुंज में नहीं कम हो रही सफेद झाग, प्रदूषण का स्तर बना हाई रिस्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 10:00 AM IST
सार

दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। जहरीला झाग नदी में तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। नदी में प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च बना हुआ है।

विज्ञापन
pollution level in Yamuna river in Kalindi Kunj today update
यमुना नदी में जहरीले झाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट पहले से ही बरकरार है। वहीं यमुना नदी में जहरीले झागों की वजह से एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को कालिंदी कुंज में यमुना नदी में सफेद झाग पानी पर तैरते हुए दिख रहे हैं। दिवाली के बाद अब छठ पर्व को मनाने के लिए दिल्ली में जोरों पर तैयारी चल रही है। 

Trending Videos




बीते सप्ताह कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरते दिखे थे तो यमुना में प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन करने पर हमला बोला। आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा था कि नदी में बहने वाला औद्योगिक कचरा दिल्ली से नहीं आता है, राष्ट्रीय राजधानी में कोई जल प्रदूषणकारी उद्योग नहीं हैं। जैन ने दावा किया कि यमुना में औद्योगिक कचरा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि यह कचरा बादशाहपुर नाले से होकर नजफगढ़ नाले में जाता है, जोकि गुरुग्राम की तरफ से आता है। सोनीपत में औद्योगिक कचरा नरेला की तरफ से यमुना में आता है। शाहदरा नाले में औद्योगिक कचरा उत्तर प्रदेश से आता है। उन्होंने कहा था कि कालिंदी कुंज के पास यूपी जल निगम द्वारा प्रतिबंधित एक बैराज है, जिसके 12 गेट हैं। अगर ये सभी गेट खोल दिए जाएं, तो झाग जमा नहीं होगा लेकिन वे आमतौर पर केवल 2-3 गेट ही खोलते हैं।

वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा वास्तविक समाधानों के बजाय केवल दिखावा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदूषण फैलाने वाली पार्टी है और उसे लगता है कि सिर्फ नाटक से ही प्रदूषण का समाधान हो सकता है लेकिन दिल्ली सरकार को लगता है कि सभी सरकारों और पार्टियों को मिलकर काम करना चाहिए।

भाजपा ने एक बार फिर सरकार पर कसा तंज
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिवाली के अगले दिन जब हम यहां यमुना घाट पर होते हैं, तो हम नदी पर झाग की एक मोटी परत देख सकते हैं। यहां (नदी पर) इस झाग के पीछे का कारण अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है। अब छठ पूजा से पहले, वे रासायनिक डिफोमर छिड़क रहे हैं...अरविंद केजरीवाल दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं; हमें मास्क पहनना पड़ता है, वे यूपी को दोषी ठहराते हैं लेकिन पंजाब में पराली जलाने के बारे में भूल जाते हैं...उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के कारणों पर काम नहीं किया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed