{"_id":"6a8324c1e3477f7ab20b76c4","slug":"preparations-underway-to-increase-mbbs-and-pg-seats-for-doctors-in-delhi-by-300-and-103-respectively-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151071-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में डॉक्टरों की 300 एमबीबीएस और 103 पीजी सीटें बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में डॉक्टरों की 300 एमबीबीएस और 103 पीजी सीटें बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका और गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में बढ़ेंगी ये एमबीबीएस सीटें, सरकारी कॉलेजों में भी बढ़ेगा दाखिला
67 एमडी, एमएस, 36 डीएनबी और 5 फेलोशिप सीटों का भी प्रस्ताव, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने 300 नई एमबीबीएस सीटों के साथ 103 पीजी, डीएनबी और पांच फेलोशिप सीटें बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लागू होने पर राजधानी के सरकारी संस्थानों में मेडिकल पढ़ाई की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बड़ी संख्या में डॉक्टर व विशेषज्ञ तैयार होंगे।
सरकार के ग्रीनफील्ड प्लान के तहत द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल और गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल से जुड़े निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटें प्रस्तावित हैं। दिल्ली में डॉक्टरों की 300 एमबीबीएस और 103 पीजी सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार मौजूदा कॉलेजों की क्षमता भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बीएसए मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटें 125 से बढ़ाकर 200 करने का प्रस्ताव है। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में बीडीएस सीटें 50 से बढ़ाकर 70 की जाएंगी। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें 260 से बढ़ाकर 295 करने का प्रस्ताव है। यानी यहां 35 सीटें बढ़ेंगी। एमएआईडीएस में पीजी सीटें 22 से बढ़ाकर 42 होंगी। बीएसए मेडिकल कॉलेज में 24 पीजी सीटों वाले पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव है।
103 नई पीजी और डीएनबी सीटें भी
सरकारी मेडिकल संस्थानों में कुल 103 पीजी और डीएनबी सीटें जोड़ने की योजना है। इनमें 67 एमडी, एमएस और 36 डएनबी सीटें शामिल हैं। बीएसए मेडिकल कॉलेज में 24 एमडी, एमएस, एमएएमसी में 35 एमडीएमएस, आईजीएमसी में 18 डीएनबी और दीप चंद बंधु अस्पताल में आठ डीएनबी सीटें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा जीटीबी, यूसीएमएस, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, भगवान महावीर अस्पताल और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में भी नई सीटें जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
पांच फेलोशिप सीटों का भी प्रस्ताव
इनमें तीन जीटीबी अस्पताल और दो दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में होंगी। इसके साथ डीएम और एमएस (शल्य चिकित्सा) जैसे सुपर-स्पेशियलिटी कार्यक्रमों का विस्तार करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल सीटें बढ़ाने के साथ फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मरीजों की देखभाल से जुड़ी जरूरतें भी पूरी की जाएंगी। प्रस्तावित सीटों और पाठ्यक्रमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग समेत संबंधित सक्षम प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरी ली जा रही है।