{"_id":"6adca581d37febc3550b77b7","slug":"problems-in-ghonda-exacerbated-by-foul-water-roads-also-in-poor-condition-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2385-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घोंडा में गंदे पानी से बढ़ी मुश्किलें, रास्ते भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घोंडा में गंदे पानी से बढ़ी मुश्किलें, रास्ते भी खराब
विज्ञापन
-गंदे पानी से बचने के लिए मुख्य सड़क से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। राजधानी के घोंडा इलाके में पिछले एक महीने से गलियों में नाली का गंदा पानी बह रहा है। जर्जर सड़कें और जाम नालियां स्थानीय निवासियों व मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं।
लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है या वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई निवासी गंदे पानी से बचने के लिए मुख्य सड़क से लंबा चक्कर लगाकर जा रहे हैं। घोंडा में एक निजी क्लीनिक होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रहती है। इससे बुजुर्गों, मरीजों और पैदल चलने वालों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी से त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा सता रहा है। निवासियों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई और गलियों की मरम्मत की मांग की है।
वर्जन
पिछले एक महीने से इलाके की गलियों की यही स्थिति बनी हुई है। लोगों ने गलियों के अंदर से आना-जाना कम कर दिया है और मुख्य सड़क से लंबा रास्ता तय करके आ रहे हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।-- मनीष, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
इलाके में प्रसिद्ध निजी क्लीनिक होने के कारण यहां हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गलियों में गंदा पानी भरा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। जिन लोगों के पास वाहन नहीं है, उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।-- जितेंद्र, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। राजधानी के घोंडा इलाके में पिछले एक महीने से गलियों में नाली का गंदा पानी बह रहा है। जर्जर सड़कें और जाम नालियां स्थानीय निवासियों व मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं।
लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है या वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई निवासी गंदे पानी से बचने के लिए मुख्य सड़क से लंबा चक्कर लगाकर जा रहे हैं। घोंडा में एक निजी क्लीनिक होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रहती है। इससे बुजुर्गों, मरीजों और पैदल चलने वालों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी से त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा सता रहा है। निवासियों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई और गलियों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
पिछले एक महीने से इलाके की गलियों की यही स्थिति बनी हुई है। लोगों ने गलियों के अंदर से आना-जाना कम कर दिया है और मुख्य सड़क से लंबा रास्ता तय करके आ रहे हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
इलाके में प्रसिद्ध निजी क्लीनिक होने के कारण यहां हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गलियों में गंदा पानी भरा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। जिन लोगों के पास वाहन नहीं है, उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।