{"_id":"6a43a762d6b995ffef0fdc4b","slug":"professional-management-defeated-neo-sports-by-15-runs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143373-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रोफेशनल मैनेजमेंट ने नियो स्पोर्ट्स को 15 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रोफेशनल मैनेजमेंट ने नियो स्पोर्ट्स को 15 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका बनी प्लेयर ऑफ द मैच
नई दिल्ली। डीडीसीए महिला टी-20 लीग में प्रोफेशनल मैनेजमेंट महिला टीम ने नियो स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 15 रन से हराकर जीत दर्ज की। गार्गी कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रोफेशनल मैनेजमेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में नियो स्पोर्ट्स की टीम 19.5 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। प्रोफेशनल मैनेजमेंट की ओर से उदिशा ने 58 और मल्लिका ने 53 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए नियो स्पोर्ट्स की ओर से अंतरा शर्मा ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में प्रोफेशनल मैनेजमेंट की मल्लिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद