सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public welfare camps launched at 42 locations in Delhi

Delhi: सरकारी योजनाएं आईं घर के पास, अब उठाएं लाभ; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिविर कराया शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 19 Jun 2026 09:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते थे। अब सरकार सेवा, सुविधा और समाधान के संकल्प के साथ खुद जनता तक पहुंच रही है। शिविरों में नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पंजीकरण और जरूरी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
Public welfare camps launched at 42 locations in Delhi
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब दिल्लीवासियों को अलग-अलग विभागों से जुड़ी सरकारी सेवाएं घर के पास ही दी जा रही हैं। इसके लिए राजधानी के सभी जिलों में 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग के संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में शिविर शुरू कराया। इसी तरह बाकी जिलों में भी एक साथ शिविर शुरू हुए। यह शिविर 18 से 20 जून तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते थे। 
विज्ञापन

अब सरकार सेवा, सुविधा और समाधान के संकल्प के साथ खुद जनता तक पहुंच रही है। शिविरों में नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पंजीकरण और जरूरी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड से लेकर सोलर योजना तक सुविधा
जन कल्याण शिविरों में पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाता, लखपति बिटिया योजना और पीएम-उदय योजना से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आधार पंजीकरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर की जानकारी और एमएसएमई ऋण सुविधा के लिए भी अलग काउंटर लगाए गए हैं।

पेंशन और आयुष्मान कार्ड की भी सुविधा
शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवा पेंशन से जुड़े मामलों के समाधान के साथ अभिलेख अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और बीपीएल कार्डधारकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र और उच्च शिक्षा सहायता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्रियों ने अलग-अलग इलाकों में शुरू किए शिविर
दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में शिविरों का उद्घाटन किया। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बंगाली मार्केट स्थित एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र में, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में, स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी में और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन क्षेत्र में शिविरों की शुरुआत की। सरकार का कहना है कि इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और सुविधाएं सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

जनकल्याण शिविरों से योजनाएं पहुंचीं जनता के द्वार : हर्ष मल्होत्रा
भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से केंद्र और दिल्ली सरकार की कई योजनाओं एवं सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है।

इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने की सुविधा एक ही स्थान पर मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं लागू की हैं। इनमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए कई योजनाएं शामिल हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जन कल्याण शिविर को बताया प्रचार स्टंट
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन कल्याण शिविरों को प्रचार स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए यह सिर्फ फोटो-ऑप है। 
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर रेखा गुप्ता की मंशा पूरी राजधानी की सेवा करने की है तो सीमित क्षेत्रों में ही शिविर क्यों लग रहे हैं। भाजपा सरकार जेजे क्लस्टर और अनधिकृत कॉलोनियों के लाखों लोगों की अनदेखी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र शालीमार बाग में 42 शिविर शुरू कर रही हैं, लेकिन बाकी 69 विधानसभाओं में पानी, बिजली, सीवर, गंदगी और कूड़े की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर झुग्गियों को उजाड़ने वाली बीजेपी अब 5 कॉलोनियों में पुनर्विकास की घोषणा कर लोगों को लालच दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed