फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raid on sweet shops; 922 kg of spoiled food items seized

Delhi NCR News: मिठाइयों पर छापा...922 किलो खराब खाद्य सामग्री पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
निहाल विहार और मोरी गेट में छापे मारकर लिए 17 नमूने, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली में शनिवार को निहाल विहार और मोरी गेट खोया मंडी में छापे मारकर करीब 922 किलो मिठाई और खराब खाद्य सामग्री नष्ट की। दोनों जगहों से जांच के लिए 17 नमूने लिए गए। विभाग ने रविवार को कार्रवाई की जानकारी दी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने निहाल विहार की अलग-अलग गलियों में एक साथ छापे मारकर मिठाई बनाने वाली इकाइयों और दुकानों समेत 13 परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 265 किलो रसगुल्ले, 45 किलो छेना, 80 किलो मिल्क केक और 12 किलो कसा हुआ नारियल नष्ट किया गया। टीमों ने जांच के लिए 14 नमूने लिए। इनमें छेना के छह, रसगुल्ले और मिल्क केक के दो-दो तथा मोतीचूर के लड्डू, आटे के लड्डू, रसभरी और पनीर के एक-एक नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछली कार्रवाई से लिया सबक
विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को निहाल विहार में कार्रवाई के दौरान कारोबारियों को भनक लग गई थी। उन्होंने दुकानें बंद कर ली थीं, जिससे केवल तीन परिसरों की पहचान हो सकी थी। इस बार छुट्टी के दिन सभी टीमों को अलग-अलग गलियों में एक साथ भेजा गया, ताकि अधिक परिसरों की जांच की जा सके और कार्रवाई की जानकारी पहले से न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरी गेट में मिला बदबूदार खोया-छेना
मोरी गेट खोया मंडी में विभाग ने 370 किलो खोया और 150 किलो छेना नष्ट किया। करीब 520 किलो यह सामग्री लावारिस हालत में मिली थी और खराब होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। जांच के लिए खोया के तीन नमूने लिए गए। इससे पहले चार सितंबर को जन्माष्टमी के दौरान इसी मंडी में करीब 3,050 किलो खोया और पनीर नष्ट किया गया था। मंडी में बार-बार बड़ी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री मिलना खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
विभाग के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट और निरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों के खिलाफ भी कदम उठाए जा रहे हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed