फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain snatches away the livelihood of street vendors; goods worth lakhs ruined.

Delhi NCR News: बारिश ने रेहड़ी-पटरी वालों की छीनी रोजी रोटी, लाखों का सामान बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार बोले, एक दिन की बारिश ने महीनों की कमाई डुबो दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली में हुई भारी बारिश ने रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदाराें की कमर तोड़ दी है। सदर बाजार, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर समेत कई बाजारों में तेज बारिश और जलभराव के कारण कई रेहड़ी-पटरी वालों का लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। व्यापारियों के अनुसार, पानी इतनी तेजी से भरा कि उन्हें सामान संभालने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते कपड़े, जूते, बैग और अन्य सामान पानी में भीगकर खराब हो गए। कई जगह सामान बह भी गया।

सदर बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाले कमलेश ने बताया कि सुबह से कारोबार ठीक चल रहा था। अचानक तेज बारिश शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पानी भर गया। जब तक सामान हटाते, तब तक आधे से ज्यादा कपड़े भीग चुके थे। सरोजिनी नगर में बैग बेचने वाले विवेक ने बताया कि हम रोज कमाते हैं, तभी घर चलता है। बारिश ने पूरा काम खराब कर दिया। कई बैग पानी में बह गए और बाकी भी खराब हो गए।
विज्ञापन


सदर बाजार बारी ट्रेड मार्केट एसोसिशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि बड़ी दुकानों के पास गोदाम और सुरक्षा के इंतजाम होते हैं, लेकिन रेहड़ी वालों के पास ऐसा कुछ नहीं होता। बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही उठाना पड़ता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर बारिश में ऐसी स्थिति न बने। साथ ही, जिन छोटे व्यापारियों का सामान खराब हुआ है, उन्हें आर्थिक सहायता या मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed