फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor was stabbed to death for merely teasing him

चिढ़ाने पर चली गई जान: 16-17 साल के लड़कों ने चाकू से गोदकर किशोर को मारा, शव गड्ढे में फेंका; कबूला जुर्म

Wed, 29 Jul 2026 06:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 29 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

दिल्ली में 16 वर्षीय साद की हत्या के आरोप में पुलिस ने 16 और 17 साल के दो नाबालिगों को पकड़ा है। साद के चिढ़ाने और थप्पड़ मारने से खफा होकर, आरोपियों ने उसे लोनी से दिल्ली लाकर मारा।

विज्ञापन
Minor was stabbed to death for merely teasing him
चिढ़ाने पर किशोरों ने लड़के को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार सुबह नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में 16 और 17 साल के दो नाबालिग लड़कों को दबोचा है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपी लड़कों ने बताया कि मृतक साद उर्फ नामी (16) दोनों आरोपी लड़कों को कुछ न कुछ कहकर चिढ़ाता था। पिछले दिनों आरोपियों ने चिढ़ाने का विरोध किया तो साद ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया। इस बात से खफा होकर दोनों आरोपी साद को बहाने से लोनी से दिल्ली लाए और वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि शास्त्री पार्क, डीडीए ग्राउंड के एक गड्ढे में एक शव पड़ा है। शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई। बाद में किसी तरह मृतक की पहचान बेहटा-हाजीपुर, लोनी, गाजियाबाद निवासी साद के रूप में हुई।

विज्ञापन

साद परिवार के साथ बेहटा-हाजीपुर में रहता था। इसके परिवार में मां के अलावा भाई व बहनें हैं। साद एक फैक्टरी में नौकरी करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल हुई तो दोनों नाबालिग साद के साथ दिखाई दिए। पुलिस ने इसके आधार पर बेहटा-हाजीपुर में छापेमारी कर दोनों नाबालिग को दबोच लिया। 

आरोपी नाबालिगों ने बताया कि वह साद के साथ एक फैक्टरी में काम करते हैं। अक्सर साद उनको किसी न किसी बात पर चिढ़ाता रहता था। विरोध करने पर वह उनके साथ गाली-गलौज और यहां तक थप्पड़ मार देता था। घटना से कुछ दिन पहले भी साद ने एक लड़के को मारा था। सोमवार शाम को आरोपी साद को चप्पल दिलाने के बहाने लोनी से सीलमपुर एरिया में ले आए।

यहां डीडीए पार्क में हत्या कर शव को गड्ढे में डाल दिया गया। बाद में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने बताया है कि वह जान बूझकर साद को लोनी से दिल्ली लाए थे। उनका इरादा साद की हत्या करने का था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed