फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE टॉपर रक्षा गोपाल को मिले 500 में से 498 नंबर, देखें उनकी MARKSHEET

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
 Raksha Gopal of Amity International School Noida tops cbse 12th examination 2017
रक्षा गोपाल को मिठाई खिलाती उनकी टीचर। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की रक्षा गोपाल ने परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। रक्षा ने 99.6 फीसदी स्कोर किया। उन्हें 500 में कुल 498 नंबर मिले।



अपनी सफलता से खुश सीबीएसई टॉपर रक्षा ने बताया कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करेंगी ऐसा सोचा नहीं था। रक्षा आगे चलकर पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं। परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी के बारे में रक्षा ने बताया कि ऐसी कोई खास तैयारी नहीं की थी। तय किया था कि परीक्षा में अच्छा करना है। बस मन लगाकर पढ़ाई की।
 
CBSE रिजल्ट: नोएडा की रक्षा बनी टॉपर, टॉप-3 में चंडीगढ़ के 2 स्टूडेंट्स 

एचआरडी मंत्री ने दी बधाई

 Raksha Gopal of Amity International School Noida tops cbse 12th examination 2017
रक्षा गोपाल की मार्कशीट।
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीचर्स ने भी रक्षा को उनकी सफलता पर बधाई दी है। रक्षा की मां ने बताया कि बेटी शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उसे कभी पढ़ने के लिए बोलना नहीं पड़ा। वो आगे जो करना चाहती है, परिवार पूरा साथ देगा।
 

 
 Raksha Gopal of Amity International School Noida tops cbse 12th examination 2017
RAKSHA GOPAL - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीएसई टॉपर्स को एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर बधाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से जावड़ेकर ने कहा कि मैं परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जो परीक्षा में असफल रहे, वे निराश न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Raksha Gopal of Amity International School Noida tops cbse 12th examination 2017
RAKSHA GOPAL
बता दें कि सीबीएसई परीक्षा में चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल की भूमि सावंत ने दूसरे नंबर पर रही हैं। उनका स्कोर 100 में 99.4 रहा है। वहीं, सीबीएसई में तीसरा स्थान चंडीगढ़ के ही दो छात्रों को मिला है। चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने 99.2 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।
 
विज्ञापन
 Raksha Gopal of Amity International School Noida tops cbse 12th examination 2017
RAKSHA GOPAL
रिजल्ट सुबह साढ़े 10 बजे जारी हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट तीन सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया है। छात्र इन वेबसाइट www.results.nic.in और www.cbseresults.nic.in व www.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed