{"_id":"6a7db77d088d7614ea065399","slug":"residents-of-dwarka-to-celebrate-independence-day-with-underprivileged-children-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150490-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विश्व हाथी दिवस पर दिल्ली चिड़ियाघर में जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विश्व हाथी दिवस पर दिल्ली चिड़ियाघर में जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों, पर्यटकों ने हाथी बाड़े का दौरा किया, विशेष फीडिंग और संवाद का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में विश्व हाथी दिवस पर स्कूली बच्चों, पर्यटकों और कर्मचारियों के लिए शैक्षिक-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। मौके पर हाथी बाड़े तक वॉक कराई गई, जिसमें हाथियों के रहन-सहन और पर्यावरण में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। बच्चों ने हाथियों से जुड़े तथ्यों और इस दिवस के महत्व पर चर्चा की।
सुबह 11:20 बजे हाथियों के लिए विशेष एनरिचमेंट फीडिंग का आयोजन किया गया, जिसे सभी ने देखा। चिड़ियाघर निदेशक ने कहा कि हाथी संरक्षण केवल उन्हें बचाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, बेहतर देखभाल, वैज्ञानिक प्रबंधन और लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
उन्होंने वन्यजीवों के साथ सम्मान और सह-अस्तित्व की अपील की। चिड़ियाघर के एग्जिट गेट पर वॉलंटियर्स व इंटर्न्स ने डूडल गतिविधियों और वार्ता के जरिए लोगों को हाथियों व उनके आवासों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।