फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd of women flocks to Dwarka bus depot to get Pink Cards made

Delhi NCR News: द्वारका बस डिपो में पिंक कार्ड बनवाने को उमड़ी महिलाओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
15 अगस्त अंतिम तारीख, सुबह से लग रही लंबी कतारें
विज्ञापन

महिलाओं ने अतिरिक्त काउंटर व बेहतर व्यवस्था की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-2 बस डिपो में पिंक कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 15 अगस्त अंतिम तारीख होने के कारण सुबह से ही महिलाएं लंबी कतारों में घंटों खड़ी रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता है, लाइन और लंबी होती जाती है।
महिला राज बाला ने बताया कि वह सुबह जल्दी निकली थीं, लेकिन यहां पहले से ही लंबी कतार थी। कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। कृष्णा देवी ने कहा कि पिंक कार्ड काफी उपयोगी है, इसलिए अंतिम तारीख नजदीक होने पर भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने काउंटर बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि बच्चों व घर के काम के बीच समय निकालकर आई हैं, लेकिन भीड़ व लाइन में खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ेगी, इसलिए अतिरिक्त काउंटर व बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed