{"_id":"6a7db1af9096681a3801293e","slug":"14-duty-magistrates-to-oversee-security-on-independence-day-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126973-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने 14 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ये अधिकारी 15 अगस्त तक अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों और ड्यूटी स्थलों पर पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
प्रशासन की ओर से हथीन, बहीन, उटावड़, पलवल शहर, सदर, कैंप, गदपुरी, चांदहट, होडल, मुंडकटी और हसनपुर थाना क्षेत्रों के अलावा यातायात, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम और लघु सचिवालय के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव को सौंपी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत अधिकारियों को आवश्यक शक्तियां प्रदान की हैं। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित थाना प्रभारियों के साथ तालमेल कर कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। एसडीएम पलवल, होडल और हथीन अपने-अपने क्षेत्रों में संपूर्ण व्यवस्था के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे। संवाद