फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery gang that lured victims with promises of cheap hotel rooms: fourth accused arrested.

Delhi NCR News: होटल में सस्ते कमरे दिलाने का झांसा देकर करते थे लूटपाट, चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
-पहाड़गंज थाना पुलिस ने आठ माह बाद चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज थाना पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय उस होटल लूट गैंग के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो सस्ते कमरे का झांसा देकर यात्रियों को होटल ले जाता था और फिर महिला के जरिये फंसाकर लूटपाट व उगाही करता था। करीब आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी समीर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 को सिक्किम निवासी भारतीय सेना के एक जवान ने पहाड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह 2 दिसंबर की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पंजाब जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक दलाल ने उसे छह सौ रुपये में कमरा दिलाने का झांसा देकर पहाड़गंज स्थित होटल एवी इंटरनेशनल लेकर आया। होटल में चेक-इन के बाद दलाल ने कई बार महिला उपलब्ध कराने की पेशकश की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बावजूद एक महिला जबरन कमरे में पहुंच गई और अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article