फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohini Building Collapse: Death toll rises to three

Rohini Building Collapse: तीन हुई मृतकों की संख्या, देर रात मलबे से निकाले गए मकान मालिक समेत दो और शव

Fri, 10 Jul 2026 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2026 01:54 AM IST
सार

बचाव दल ने देर रात मकान मालिक राम दुआ (62) और एक अन्य मजदूर बहराइच, यूपी निवासी नूरुल हुदा उर्फ कैफ (24) का शव मलबे से निकाला।

विज्ञापन
Rohini Building Collapse: Death toll rises to three
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या तीन हो गई। बचाव दल ने देर रात मकान मालिक राम दुआ (62) और एक अन्य मजदूर बहराइच, यूपी निवासी नूरुल हुदा उर्फ कैफ (24) का शव मलबे से निकाला। बृहस्पतिवार सुबह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मौके से इमारत का मलबा पूरी तरह हटा लिया गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि मलबे में अब किसी के दबे होने की कोई संभावना नहीं है। अस्पताल में घायल रवि (35) और मोहम्मद सद्दाम (32) का इलाज जारी है। पुलिस ने छानबीन के बाद मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल ठेकेदार फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद खराब बिल्डिंग मटेरियल को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि हादसे में मकान मालिक, एक राहगीर और मजदूर की मौत के अलावा एक मजदूर व राहगीर जख्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4:28 बजे केएन काटजू मार्ग थाना एरिया में रोहिणी सेक्टर-16, पॉकेट जी-4 में इमारत गिरने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। सबसे पहले राहगीर बाइक मैकेनिक राम किशोर (40) और इनके साथ बाइक पर ही मौजूद दोस्त रवि को मलबे से निकाला गया।

राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रवि का इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच देर शाम मोहम्मद सद्दाम को जख्मी हालत में निकालकर अस्पताल भेजा गया। बारिश के बीच चल रहे रेस्क्यू के बीच देर रात 12.45 बजे दूसरा शव नूरुल हुदा का निकाला गया। इसके बाद देर रात 2.30 बजे तीसरा शव मकान मालिक राम दुआ का निकाला गया।

पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डीडीएमए, सिविल डिफेंस, एमसीडी और बाकी दलों ने पूरी रात को मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। सुबह करीब 6.45 बजे इमारत का मलबा पूरी तरह हटा लिया गया। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने साक्ष्य जुटाए।

उपायुक्त ने बताया कि पॉकेट-4 में 26-26 गज के दो प्लॉटों को जोड़कर पिछले करीब एक साल से राम दुआ अपना पांच मंजिला मकान ठेकेदार से बनवा रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाने के अलावा ऊपर की चार मंजिलों पर फ्लोर का निर्माण करवाया जा रहा था। अगले महीने इनको परिवार के साथ मकान में शिफ्ट होना था, इसलिए काम तेजी से चल रहा था।

राम दुआ ने मकान को अपने दोनों बेटों की पत्नियों मंजू और रितिका के नाम कर दिया था। इमारत में प्लास्तर होने के अलावा पीओपी, प्लंबर, बिजली का काम और सामने की ओर बल्लियां लगाकर टाइल लगवाने की तैयारी चल रही थी। बुधवार को बारिश की वजह से बस पीओपी का काम करने वाले मजदूर नूरुल हुदा और सद्दाम ही आए थे।


दोपहर खाना खाने के बाद राम दुआ भी अपने मकान को देखने के लिए वहां पहुंचे थे। इस बीच 4.20 बजे इमारत गिर गई। मलबे की चपेट में नीचे खड़ी दो कारें, दो बाइक भी आ गईं। सड़क से बाइक पर गुजर रहे राम किशोर और रवि भी मलबे की चपेट में आ गए। राम की मौत हो गई जबकि रवि पैर में फ्रेक्चर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed