फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth attacked in land dispute; father and nephew also struck with bricks.

Delhi NCR News: जमीनी विवाद में युवक पर हमला, पिता और भतीजे को भी ईंट मारीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। शहर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरेला मोहल्ला निवासी गोरधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नूह रोड़ स्थित उनके खेत को लेकर पड़ोसी नरेश से काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि छह जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे नरेश ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और विरोध पर मारपीट शुरू की। इसी दौरान नरेश के बेटे रोहित और चिंटू उर्फ रामबीर ने छत से ईंटें फेंकी। बीच-बचाव करने पहुंचे गोरधन के पिता देवीराम के सिर पर ईंट लगने से गंभीर चोट आई। वहीं बचाने आए भतीजे विकास पर भी नरेश और अमित ने ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article